आप एक साल के बच्चे में बुखार कैसे तोड़ते हैं?HealthPlanet

Posted on Thu 15th Dec 2022 : 16:30

बच्चों को बुखार होने पर ये घरेलू उपाय कर सकते हैंः-


बच्चों के बुखार का घरेलू उपचार सेब के सिरके से (Apple Vinegar: Home Remedies to Treat Fever in Children in Hindi)

गरम पानी में थोड़ा सा सेब का सिरका मिला लें। इसमें कपड़ा भिगाकर निचोड़ लें। इसे बच्चे के शरीर को पोछें।

बच्चों में वायरल बुखार का इलाज गिलोय से (Giloy: Home Remedy for Fever Treatment in Children in Hindi)

गिलोय का रस बुखार के लिए रामबाण दवा है। बच्चे को 100-120 मि.ली. की मात्रा में गिलोय के रस में थोड़ा-सा शहद मिलाकर, दिन में तीन बार पीने को दें।

अदरक से बच्चों के बुखार का इलाज (Ginger: Home Remedies to Cure Children’s Fever in Hindi)

अदरक को पीस कर रस निकाल लें। आधा चम्मच रस में थोड़ा-सा शहद मिलाकर बच्चें को चटाएं। इससे बुखार उतर जाता है।

जायफल से शिशुओं के बुखार का उपचार (Nutmeg: Home Remedy to Cure Fever in Children in Hindi)

जायफल को पीसकर नाक, छाती और सिर पर लेप करें। यह शिशु को बुखार होने पर बहुत अधिक लाभ पहुंचाता है।

तुलसी के प्रयोग से बच्चों के वायरल बुखार का इलाज (Tulsi: Home Remedies to Treat Children’s Fever in Hindi)

12 तुलसी की पत्तियां, एक छोटा टुकड़ा अदरक, 2-3 लौंग, 3-4 काली मिर्च और इलायची को एक गिलास पानी में डालकर उबालें। इसमें थोड़ा सा गुड़ डालकर 5-6 मिनट के लिए उबालें। इसे ठण्डा करके रख लें। रात को सोने से पहले प्रयोग करें।
तुलसी की पत्तियों को पीसकर रस निकाल लें। आधे-आधे चम्मच की मात्रा में रस बच्चे को दिन में दो बार पिलाएं।
5-7 तुलसी के पत्ते 1 कप पानी में उबाल लें, और इसे गुनगुना करके थोड़ी-सी चीनी मिलाकर बच्चे को पीने के लिए दें।


काली मिर्च से बच्चों के बुखार का इलाज (Black Pepper: Home Remedy for Children Fever in Hindi)

दो काली मिर्च और तुलसी के दो पत्तियों को पीस कर शहद के साथ मिलाकर, बच्चे को दिन में 2-3 बार चटाएं। इससे बुखार में आराम मिलता है।


बच्चों के बुखार की दवा कुटकी (Kutki: Home Remedies for Kids Fever Treatment in Hindi)

दो चुटकी कुटकी चूर्ण को शहद के साथ बच्चे को सुबह-शाम चटाएं। बुखार ठीक हो जाता है।
कुटकी का चूर्ण मिश्री या शहद के साथ चाटने से बच्चों को बुखार में आराम मिलता है।
कुटकी को पानी में पीसकर लेप बना लें। इस लेप को बच्चे के शरीर पर लगाने से बुखार ठीक हो जाता है।

बुखार के दौरान बच्चों का खान-पान (Children Diet in Fever)

बुखार आने पर बच्चों का खान-पान ऐसा होना चाहिएः-

बच्चे को गरिष्ठ (कठोर) भोजन बिल्कुल भी ना दें। जितना हो सके घर पर बना हल्का और सुपाच्य (आसानी से पचने वाला) भोजन दें।
जंकफूड, ठण्डी चीजें, आइसक्रीम, कोल्ड्रिंक आदि, तथा देर से पचने वाला भोजन ना दें।
पानी तथा तरल पदार्थों का सेवन अधिक कराएं।
तैलीय एवं अधिक मीठे भोजन के सेवन से कफ बढ़ता है। इसलिए ऐसे भोजन से परहेज करें।
बच्चे को पीने के लिए केवल गुनगुना पानी ही दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info